बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । करवा चौथ के अवसर पर करवा देकर लौट रहे मिहींपुरवा क्षेत्र के बरूहा निवासी अवध राम पुत्र राम आधार उम्र 62 वर्ष की गायघाट पुल के पास दुर्घटना हो जाने पर मृत्यु हो गईं ।
मालूम हो कि बरूहा निवासी अवध राम पुत्र राम आधार अपनी बेटी को करवा देने भगवानपुर कुर्मी आना गए थे जहां से वह करवा चौथ के सुबह लौट रहे थे रायबोझा चौराहे से ई-रिक्शा पर बैठकर मटिहा मोड आ रहे थे कि रास्ते में ही पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे कि वह चालक सहित घायल हो गए लोगों ने उठाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिहींपुरवा पहुंचाया जहां अवध राम पुत्र राम आधार को चिकित्सक मृत्यु घोषित कर दिया गया तथा ई-रिक्शा चालक साबिर अली पुत्र चुन्नू उम्र 42 वर्ष निवासी कसाई मोहल्ला नानपारा की हालत गंभीर होने के कारण बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया मौके पर थाना मोतीपुर क्राइम इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह तथा चौकी स्टाफ गायघाट ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम हाउस बहराइच भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…