टीकाकरण के विशेष अभियान का हुआ शुरुआत

स्कूल, कॉलेज व मदरसों में लग रहा है टीका, सहमति देकर सहयोग करें अभिभावक

13891 विद्यार्थियों को डीपीटी और 22880 को टीडी दस व सोलह टीका लगेगा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। 
स्कूल, कॉलेज और मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जानलेवा बीमारी टिटनेस और गलघोटू (डिप्थीरिया) से बचाने के लिए स्कूल आधारित विशेष टीकाकरण अभियान सीएमओ डॉ राजेश झा ने कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय पारसिया भंडारी मँझगवां से शुरू किया। स्कूल आधारित इस विशेष टीकाकरण अभियान में दस नवम्बर तक सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज व मदरसों में विद्यार्थियों का टीकाकरण होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 2418 सत्रों के जरिये 13891 विद्यार्थियों को डीपीटी बूस्टर, 22880 को टीडी दस और सोलह टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से सहमति देकर इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है । अभियान के तहत बुधवार और शनिवार के अतिरिक्त अन्य कार्यदिवसों पर भी टीकाकरण सत्र आयोजित किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कक्षा एक में पढ़ने वाले पांच वर्ष के बच्चों को डीपीटी टू बूस्टर डोज, कक्षा पांच में पढ़ने वाले दस वर्ष के विद्यार्थियों को टीडी दस और कक्षा दस में पढ़ने वाले सोलह वर्ष तक के किशोर किशोरियों को टीडी सोलह वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान के दौरान बुधवार और शनिवार के नियमित टीकाकरण दिवसों पर स्कूल न जाने वाले उन बच्चों व किशोर किशोरियों को भी यह टीके लगाए जाएंगे जो किसी कारणवश इनसे वंचित हैं।
टीकाकरण के बाद कुछ बच्चों में बुखार और इंजेक्शन वाली जगह पर लालिमा या सूजन की दिक्कत हो सकती है । यह सामान्य प्रतिक्रिया है और इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इससे बचाव के उपाय बताने के साथ साथ बुखार की दवा भी दी जाती है ।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय गुप्ता, डॉ ऐके पाण्डेय, खंड बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण त्रिपाठी, बीएमसी अरशद जमाल, बीपीएम लक्षमीकांत ओझा, बीसीपीएम राजाराम, यूनिसेफ़ बीएमसी आलोक सिन्हा, एएनएम आरती देवी मौजूद रहीं।

घर भेजा गया था सहमति पत्र का फार्मेट

   कक्षा पांचवी के दस वर्षीय छात्र आरएन को टीडी दस टीका लगा कर अभियान का शुभारंभ किया गया । आरएन ने बताया कि स्कूल से सहमति के लिए एक फार्म दिया गया था जिस पर उनके पिता ने दस्तखत किये । यह फार्म स्कूल में दिखाने के बाद ही उन्हें टीका लगाया गया । उन्हें टीका लगने से पहले थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन शिक्षक ने उन्हें प्रेरित किया कि कोई दिक्कत नहीं होगी।
rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

4 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

5 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

5 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

6 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

6 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

6 hours ago