भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार की रात कुछ व्यक्ति अपने निजी साधन से प्रयागराज कुंभ स्नान करने जा रहे थे कि एक व्यक्ति पोल से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में पिकअप से व्यक्ति को सलेमपुर सीएससी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की रात 18/02/2025 को लगभग 08 बजे ग्राम तिलौली थाना सलेमपुर के सतीश गुप्ता पुत्र अभिमन्यु गुप्ता जिनकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। जो की थाना सलेमपुर अपने परिवार व अन्य परिजनों के साथ लोडर गाड़ी पिकअप से कुंभ स्नान करने के लिए सलेमपुर से बलिया होकर प्रयागराज जा रहे थे। भागलपुर पुल पार करते ही हाइट ब्रेकर लोहे की खंभे से टकराने से व्यक्ति की मौत हो गयी।
अभी वे लोग उभाव थाना पहुँचे थे कि भारी वाहन से बचने कर चक्कर मे लोहे के पोल से जा टकराये जिससे सतीस गुप्ता घायल हो गए, उन्हें उसी पिकप से आनन फानन में सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की जब सूचना भागलपुर पुलिस चौकी को लगी तो चौकी इंचार्ज डॉक्टर महेंद्र घटना स्थल पर जाकर वहां का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक इस घटना की पूर्ण पुष्टि नहीं हो सकी थी।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…