दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत करें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजन से शादी करने पर युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू 15000/- व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू 20000/- तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू 35000/- धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया है कि चालू वित्तीय वर्ष में आवेदन हेतु शादी 01 अप्रैल 2023 के बाद की हो। वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in/ पर निम्न अभिलेख सहित आनलाइन कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए शादी प्रमाण पत्र। (स्वैच्छिक), मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (पति एवं पत्नी का), तहसील से जारी हुआ आय प्रमाण पत्र (पति एवं पत्नी का), निवास प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाता, संयुक्त फोटो सहित अभिलेख होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए खलीलाबाद स्थित विकास भवन के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय संतकबीर नगर से किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

16 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

16 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

17 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago