आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
पानी संस्थान द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से ब्लॉक क्षेत्र के चयनित 105 व्यापक आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण चार समूहों में आयोजित किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शिक्षण की आधुनिक विधियों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यकाल देखभाल एवं शिक्षा) की सामग्री, बच्चों के पोर्टफोलियो निर्माण, दैनिक दिनचर्या की रूपरेखा और शिक्षण के प्रभावी तरीकों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की दक्षता में वृद्धि कर बाल विकास केंद्रों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना रहा।
इस अवसर पर पानी संस्थान से ब्लॉक समन्वयक जया श्रीवास्तव तथा क्षेत्र समन्वयक अर्चना, सबाना, नीतू, सोनम, अल्पना और प्रमिला मौजूद रहीं।
क्वेस्ट संस्था से मीनल तथा आईसीडीएस विभाग से मुख्य सेविका मनोरानी भी प्रशिक्षण में सहभागिता करने पहुंचीं।
प्रमुख प्रतिभागी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में मीना, प्रतिमा, अनुराधा,पूनम,रीता,मंजू,सुमित्रा, लक्ष्मी और सुधा सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया, जो अत्यंत सकारात्मक रहा। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और व्यावहारिक बताया।
इस प्रशिक्षण से न केवल कार्यकर्ताओं के ज्ञान में वृद्धि हुई, बल्कि भविष्य में बच्चों के समग्र विकास में यह अहम भूमिका निभाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

1 hour ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

2 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

2 hours ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

2 hours ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

2 hours ago