एकदिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का होगा आयोजन

डीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों से होगा सीधा संवाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की विशेष पहल एवं निर्देशन में 20 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया के परिसर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में आईएएस, पीसीएस बनने का सपना संजोने वाले सभी युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। यह कार्यशाला पूर्णतया निःशुल्क है। इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले के उन युवाओं और छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करना है, जो आईएएस, पीसीएस तथा अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यह कार्यशाला न केवल छात्रों को परीक्षा की बेहतर रणनीति, उत्तर लेखन कौशल, समय प्रबंधन, मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास के निर्माण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर भी प्रदान करेगी।कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रमुख वक्ता जनपद के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी होंगे, जिनमें जिलाधिकारी दिव्या मित्तल (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय (आईएएस), ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्रुति शर्मा (आईएएस), धीरेन्द्र यादव (पीसीएस) तथा हरिशंकर लाल (पीसीएस) सहित अन्य अधिकारीगण शामिल रहेंगे। अपने-अपने प्रशासनिक अनुभवों, परीक्षा तैयारी की व्यक्तिगत यात्रा और चुनौतियों के समाधान की दिशा में दिए गए सुझावों के माध्यम से ये अधिकारी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यशाला के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राएँ अपनी तैयारी से जुड़ी जिज्ञासाओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे उन्हें सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह संवाद प्रतिभागियों में आत्मविश्वास का संचार करेगा तथा उन्हें उचित अध्ययन पद्धति और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। किसी भी प्रकार के पंजीकरण शुल्क की आवश्यकता नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे समस्त युवाओं से अनुरोध है कि वे समय से कार्यशाला स्थल पर पहुँचकर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएँ और अपने भविष्य को सुनियोजित दिशा में अग्रसर करें।

Karan Pandey

Recent Posts

तीन विशेष सचिवों ने योजनाओं की जमीनी प्रगति का लिया जायजा

आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी, डाटा मिसमैच पर विशेष सचिव ने दिया सुधार…

2 hours ago

लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत सपा का पैदल मार्च

गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया…

2 hours ago

झोपड़ी में आग लगने से पूर्व सैनिक की मौत

गाय को बचाने पहुंचे थे ध्रुव नारायण सिंह, टीनशेड गिरने से मलबे में दबे बलिया…

2 hours ago

सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम…

2 hours ago

ताइक्वांडो में नीलू ने मारी बाजी, स्वर्ण जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुस्कान ने भी जीता कांस्य, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित महराजगंज…

2 hours ago

लक्ष्मीपुर खास में डिजिटल लाइब्रेरी बनी युवाओं की नई पाठशाला

गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा, कंप्यूटर शिक्षा भी निःशुल्क महराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago