आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी, डाटा मिसमैच पर विशेष सचिव ने दिया सुधार का निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के आकांक्षात्मक विकास खंड बघौली, पौली और सांथा में नीति आयोग के निर्धारित 50 पैरामीटर्स पर संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। दो दिवसीय भ्रमण पर आए विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रवि रंजन, विशेष सचिव आबकारी अभिषेक आनन्द और विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अरविन्द सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज मलिक और अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्य प्रकाश मौजूद रहे।
समीक्षा में स्वास्थ्य एवं पोषण, बेसिक शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, आधारभूत सुविधाओं, सामाजिक विकास और पंचायती राज सहित विभिन्न क्षेत्रों के संकेतकों पर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति और प्रदेश के औसत स्तर की तुलना की गई। नोडल अधिकारियों ने संबंधित विभागों को योजनाओं में गुणात्मक सुधार और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान कुछ योजनाओं में ऑनलाइन दर्ज आंकड़ों और वास्तविक प्रगति में अंतर सामने आया। अधिकारियों ने डाटा फीडिंग में सुधार के साथ जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य और आईसीडीएस के कुछ संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नमामि गंगे, ग्रामीण पेयजल, कौशल विकास, पशुपालन, विद्युत, पंचायती राज और भारतनेट सहित योजनाओं की भी समीक्षा हुई। आशा, एएनएम और ग्रामीण स्तर पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित एवं संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया।
नोडल अधिकारी रवि रंजन ने ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रैटजी तैयार कर विभागों के बीच समन्वय से काम करने तथा प्रगति को पोर्टल और ऐप पर तत्काल दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया…
गाय को बचाने पहुंचे थे ध्रुव नारायण सिंह, टीनशेड गिरने से मलबे में दबे बलिया…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम…
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुस्कान ने भी जीता कांस्य, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित महराजगंज…
गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा, कंप्यूटर शिक्षा भी निःशुल्क महराजगंज (राष्ट्र…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मानसून की विदाई के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम एक…