ताइक्वांडो में नीलू ने मारी बाजी, स्वर्ण जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुस्कान ने भी जीता कांस्य, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उस्का पनियरा की छात्राओं ने राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। कक्षा आठ की छात्रा नीलू पांडेय ने अंडर- 14 बालिका वर्ग के 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया। वहीं मुस्कान ने अंडर- 17 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नीलू ने मुकाबलों के दौरान शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। नीलू की इस उपलब्धि के साथ अब उनकी नजर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पर है। ग्रामीण क्षेत्र से निकल कर राज्य स्तर पर स्वर्ण जीतने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने की उपलब्धि को विद्यालय परिवार बड़ी सफलता के रूप में देख रहा है।
वहीं मुस्कान ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता की खबर विद्यालय पहुंचते ही विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में दोनों पदक विजेता छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने नीलू पांडेय और मुस्कान को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और लगातार अभ्यास मिले तो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
उन्होंने नीलू पांडेय को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वर्ण पदक तक पहुंचने के पीछे उसकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास है। मुस्कान की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि नीलू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर महराजगंज का नाम रोशन करेंगी।

rkpshomnath

Recent Posts

तीन विशेष सचिवों ने योजनाओं की जमीनी प्रगति का लिया जायजा

आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी, डाटा मिसमैच पर विशेष सचिव ने दिया सुधार…

1 hour ago

लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत सपा का पैदल मार्च

गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया…

1 hour ago

झोपड़ी में आग लगने से पूर्व सैनिक की मौत

गाय को बचाने पहुंचे थे ध्रुव नारायण सिंह, टीनशेड गिरने से मलबे में दबे बलिया…

1 hour ago

सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम…

1 hour ago

लक्ष्मीपुर खास में डिजिटल लाइब्रेरी बनी युवाओं की नई पाठशाला

गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा, कंप्यूटर शिक्षा भी निःशुल्क महराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी में मौसम ने फिर बदली चाल! 10 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मानसून की विदाई के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम एक…

2 hours ago