नामांकन के प्रथम दिन रुद्रपुर विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी के रुप में दाखिल हुआ एक नामांकन पत्र ,58 व्यक्तियों द्वारा 107 सेट में आज लिए गए नामांकन पत्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 04 फरवरी…

जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के नामांकन के प्रथम दिन जनपद में एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। यह नामांकन पत्र 336-रुद्रपुर विधानसभा से वीर सेन सिंह यादव द्वारा निर्दल प्रत्याशी के रुप में दाखिल किया गया। आज इस दिन जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों से 58 व्यक्तियों द्वारा 107 सेट में नामांकन पत्र लिए गए।
लिए गए नामांकन पत्र के विवरण अनुसार बरहज विधानसभा से 09 लोगो ने इतने ही सेट में, रामपुर कारखाना से 09 लोगो ने 18 सेट में तथा रुद्रपुर विधानसभा से 09 व्यक्तियों द्वारा 20 सेट नामांकन पत्र उम्मीदवारी के लिए लिया गया। इसी प्रकार पथरदेवा से 12 लोगो ने 23 सेट, देवरिया सदर से 08 व्यक्तियों द्वारा 15 सेट, भाटपाररानी से 09 लोगो द्वारा 18 सेट में तथा सलेमपुर विधानसभा के लिए दो व्यक्तियों द्वारा 04 सेट में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र लिया गया। इस प्रकार कुल 107 सेट में 58 व्यक्तियों द्वारा अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र आज लिया गया है।
रुद्रपुर विधानसभा से आज नामांकन पत्र दाखिल करने वाले निर्दल प्रत्याशी वीर सेन सिंह यादव ने अपनी सम्पत्तियों के ब्यौरा में 25 हजार नगद, 04 भर सोना कीमत 01 लाख 80 हजार तथा ट्रैक्टर रेनाल्ट, जिस पर 09 लाख का लोन दर्शाया है।
संवादाता रुद्रपुर/देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

4 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

4 hours ago