चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)13फरवरी..

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एस्सार पेट्रोल पम्प के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार छोटू शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा व सद्दाम पुत्र गुड्डू अंसारी निवासी गोला बाजार थाना कसया जनपद कुशीनगर चोरी की बिना नम्बर की सफेद अपाचे व लाल रंग की पल्सर मोटरसायकिल के साथ तेज गति से भागे चले जा रहे थे जिनको पुलिस ने रुकने का इशारा किया।पुलिस द्वारा गाड़ी का कागज दिखाने व उसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर दोनों युवक सकपका गये जिसके बाद पुलिस ने दोंनो को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 44/2022 धारा 41/411 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेंज दिया।गिरफ्तार करते समय थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक के साथ उपनि0 अवधेश सिंह,हे0 का0 अमरनाथ यादव, रामानन्द चौहान, ऋषि पटेल,चन्द्रशेखर प्रजापति व आनन्दी कुमार साथ थे।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

15 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

15 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

15 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

15 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

15 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

15 hours ago