Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorized09 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महा अभियान, तैनात हुए जोनल व सेक्टर...

09 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महा अभियान, तैनात हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) वृक्षारोपण महा अभियान-2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जिले में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। 09 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड वृक्षारोपण किया जाएगा। कुशीनगर को कुल 39.72 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला है, जिसमें वन विभाग को 10.49 लाख और अन्य विभागों को 29.22 लाख पौधे लगाने हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि इलेक्शन मोड में इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट तथा खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी अपने क्षेत्र में संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों से समन्वय कर हर घंटे वृक्षारोपण की प्रगति रिपोर्ट भेजेंगे।वन विभाग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां सभी सूचनाएं संकलित कर शासन को भेजी जाएंगी। वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments