बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा बाल विवाह निषेध हेतु व्यापक प्रबंध किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके क्रम में सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज की अध्यक्षता में बाल विवाह निषेध अभियान के सम्बंध में बैठक जिला अस्पताल के कालरा वार्ड में स्थित वन स्टॉप सेंटर में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर जनपद के चिन्हित स्थलों पर जाकर बाल विवाह रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिसके उपरांत अजहर अली, सचिव बाल कल्याण समिति के द्वारा बाल विवाह अधिनियम के प्राविधान तथा उसके ग्राम्य स्तर पर प्रभावी बनाने हेतु विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर, श्रम परिवर्तन, एसजेपीयू/एएचटीयू, जिला बाल संरक्षण ईकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा बाल कल्याण समिति, नव भारतीय नारी विकास समिति के समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…