5543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 को लेकर महराजगंज जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के प्रथम चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना कराई जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों और व्यक्तियों से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए जिले में 5543 प्रगणकों और 916 पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। इनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जनगणना की तैयारियों और निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने जिले के नागरिकों से स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा पूछे जाने वाले सभी 40 प्रश्नों का सही और तथ्यात्मक उत्तर दर्ज कराने की अपील की।जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए तैनात कार्मिकों में 10 प्रतिशत को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें। जनगणना में जिले में स्थायी और अस्थायी रूप से निवास करने वाले सभी लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें बेघर व्यक्तियों, छात्रावासों में रहने वाले लोगों और सशस्त्र बलों में कार्यरत कर्मियों की भी गणना होगी। नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में स्वगणना के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने जनगणना के दौरान जुटाई जाने वाली जानकारियों की गोपनीयता को लेकर नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि लोगों की ओर से दी गई सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। इनका उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकेगा। जनगणना से संबंधित जानकारी न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नहीं की जा सकती और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे से भी बाहर है। इसलिए नागरिक बिना किसी संकोच के सही जानकारी उपलब्ध कराएं।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का प्रमुख उद्देश्य कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाए। यदि किसी क्षेत्र में प्रगणक नहीं पहुंचते हैं तो इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1855 पर दी जा सकती है। स्वगणना के दौरान विभिन्न थीम आधारित दिवसों का आयोजन भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में सरकारी नीतियों के निर्धारण, विकास योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी किया।
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…
उनका जीवन दर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत-उप मुख्यमंत्री लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)…
UP IAS Transfer: यूपी में 15 वरिष्ठ IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, झांसी के कमिश्नर…