करियर चौपाल: विभिन्न करियर विकल्पों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मेधा का प्रयास

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को करियर की नई संभावनाओं से परिचित कराने और सही दिशा दिखाने के उद्देश्य से मेधा ने दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के तत्वावधान में करियर चौपाल लगाया। इस अनोखी पहल के तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें करियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
चौपाल के मुख्य अतिथि प्रो. शांतनु रस्तोगी (प्रो-वाइस चांसलर, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय) रहे। करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा मेधा के समन्वयक प्रो. आलोक कुमार गोयल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मेधा की करियर प्रोग्रेशन मैनेजर स्वाति सिंह ने एंटरटेनमेंट और जर्नलिज़्म के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और आवश्यक कौशल पर चर्चा की।
मास्टर शेफ सीजन 2 की फाइनलिस्ट हीरल अग्रवाल ने फूड इंडस्ट्री में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों और उसमें सफलता पाने के जरूरी पहलुओं को साझा किया।
सहायक प्रोफेसर खुशबू वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसरों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।
मेधा के स्वारंभ टीम के एक्सपर्ट ने फ्रीलांसिंग में करियर बनाने के टिप्स दिए।
चौपाल में शताधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने करियर से जुड़े सवाल पूछे। यह कार्यक्रम मेधा सेंटर, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ छात्रों को विभिन्न करियर मार्गों को समझने और अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेने का अवसर मिला।
इस अवसर पर मेधा टीम से पीयूष गुप्ता, अंशल, दिव्या तथा शमीम भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

28 minutes ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

5 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

5 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

5 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

6 hours ago