अज्ञात कारणों से लगी आग ,17 बकरी एक गाय और एक बछिया की जलकर मौत

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
दुहा बिहरा गांव निवासिनी गगजली देवी पत्नी स्वर्गीय गौरी शंकर राजभर के रिहायसी झोपड़ी में शुक्रवार रात्रि को अचानक आग लग गई परिवार के सभी सदस्य रियासी झोपड़ी में सो रहे थे, ठंड इतना था कि जब उनके शरीर का कपड़ा जलने लगा तब लोग जगे। किसी तरह से अपना जान बचा करके रियासी झोपड़ी से भगे और शोर मचाने लगे, ग्रामीण सब लोग अपने घरों में सो रहे थे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और तुलु पंप चालू करके आग पर काबू पाए, आग लगने की सूचना किसी ने थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर के सरकारी नंबर पर दिया वह भी उसी रात को पहुंचे तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। शनिवार की सुबह उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार पासवान के द्वारा लेखपाल सौरभ यादव, कानूनगो उमा शंकर राम को छति आकलन के लिए मौके पर भेजे।पशु चिकित्सालय नवानगर के प्रभारी डॉक्टर रामजी सिंह यादव के द्वारा बकरी और गाय का पोस्टमार्टम किया गया। आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है आग बुझाने में बगल के पड़ोसी राम प्रसाद राजभर का दोनों हाथ जल गया है। पूर्व प्रधान दिनेश राजभर के द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

9 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

9 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

10 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

10 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

10 hours ago