Thursday, January 15, 2026
HomeUncategorized"देवघर से लौट रहे कांवड़िया की दर्दनाक मौत, सड़क पर गिरते ही...

“देवघर से लौट रहे कांवड़िया की दर्दनाक मौत, सड़क पर गिरते ही अज्ञात वाहन ने कुचल डाला”

शाहपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर खखरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में कांवड़िया की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से जलाभिषेक कर घर लौट रहे एक कांवड़िया को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुसुंभा थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरेश कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक किसी कांवड़िया वाहन से होकर राजगीर की ओर जा रहा था। रास्ते में तेज गति से आगे बढ़ रहे वाहन से अचानक वह सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।

टक्कर इतनी भयावह थी कि कांवड़िया का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, हालांकि अनुमान है कि उसकी उम्र करीब 35 वर्ष रही होगी।

पुलिस को मृतक के पास से गांजे की कुछ पुड़िया भी बरामद हुई हैं। शव को पहचान हेतु 72 घंटे तक सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा। हादसे के समय मृतक नारंगी रंग की गंजी और हाफ पैंट पहने हुए था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन माह में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ाम और कड़े करने की ज़रूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments