भावी पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद आकिब अंसारी की रहनुमाई में विशाल पदयात्रा का हुआ आयोजना


गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) आम आदमी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष व वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से भावी पार्षद पद के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब अंसारी की रहनुमाई में तुर्कमानपुर मोहल्ले के पूरे वार्ड में एक विशाल पदयात्रा की गई। जिसमें लगभग सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस पदयात्रा में शिक्षा, स्वास्थ्य, गंदगी की समस्या, महंगी बिजली आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आम जनताओं से बातें की गईं।
आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि अगर आप लोगों का दुआ और आशीर्वाद मिला तो मोहम्मद आकिब अंसारी के नगर निगम पहुंचने पर आपकी सारी समस्याओं का हल आपके वार्ड में ही हो जाएगा। आम आदमी पार्टी से शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमिताभ जयसवाल जी ने कहा कि मोहम्मद आकिब साहब आपके ही बीच के एक ऐसे शख्स हैं जिसका अंदाजा आप लोग उनके कर्मों से लगा सकते हैं। मोहम्मद आकिब अंसारी ने पदयात्रा के दरमियान वार्ड में सभी लोगों को एक संकल्प पत्र भी दिया जिसमें नगर निगम में पहुंचने के बाद उसमें के सभी वादे पूरा करने के लिए लोगों को वचन भी दिया। इस अवसर पर मोहम्मद फजील, सत्यम गहलोट, सोनू यादव, शिबू खान, इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी, राज शेख, हाजी जलालुद्दीन कादरी, अयान अहमद निजामी, नुरुल हुदा, मोहम्मद हमजा आदि सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago