देव दीपावली महोत्सव पर 2100 दीयों से जगमग हुआ सूर्यकुण्ड धाम

देव दीपवली पर हुई महाआरती, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सूर्यकुण्ड धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वाधान में 7वां देव दीपावली महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 2100 दीयों से समूचा सूर्यकुण्ड धाम जगमग हो उठा। भजन संध्या में लोक गायकों के भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सर्वप्रथम चंद्रग्रहण समाप्त होने के पश्चात् धाम स्थित सभी छोटे बड़े मंदिरो की पवित्र गंगा जल से धुलाई कर मुख्य मन्दिर का पट खोल दिया गया। उसके बाद देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने पवित्र सरोवर पर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया, ज्योति से ज्योति जलाने का सिलसिला शुरू हो गया।इसी के साथ हजारों दीप जल उठे। धाम के सारे मंदिर दीपों से जगमगा गए, अद्भुत अलौखिक दृश्य उपस्थित हो गया। दीपोत्सव को पूर्णता देने के लिए धाम सरोवर पर मोक्षदायिनी माँ गंगा, भगवन लक्ष्मी नारायण और सूर्यनारायण की भव्य महाआरती की गयी। वहाँ मौजूद हर कोई उसका हिस्सा बनने को आतुर दिखे। सबकी बढ़-चढ कर महाआरती में हिस्सेदारी से दीपोत्सव की भव्यता चरम पर पहुँच गया।किसी ने आरती स्थल पर पहुचकर माँ गंगा की आरती उतारी तो कोई दीप जलाते आरती गुनगुनाये। तत्पश्चात सुप्रसिद्ध लोक गायक धर्मवीर शर्मा के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे। इस दौरान हर-हर गंगे, सूर्यनारायण, लक्ष्मीनारायण और सूर्यकुण्ड धाम के जयकारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव शीतल कुमार मिश्रा ने किया आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष समरेन्दु सिंह ने किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, अजीत जैन, संध्या, निशा साहनी, समरेन्दु सिंह, आँचल साहनी, रिमझिम, राधा, लाली, मुकेश, प्रभात मिश्र, देवेश, प्रशांत त्रिपाठी, संजीव शर्मा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही आजम खान गिरफ्तार, रातभर ED ने की पूछताछ

सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…

31 minutes ago

25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में बंधी मिली गाय

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…

44 minutes ago

आसमान में उड़ान भरने को तैयार कैनसैट!

एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…

47 minutes ago

राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक एक मंच पर! SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की हुंकार

फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…

1 hour ago

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

3 hours ago

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खोया नष्ट

मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…

3 hours ago