सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंजता रहा। दूर-दराज़ से आए और स्थानीय भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे।श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि रुद्राभिषेक का शुभारंभ भोर चार बजे से किया गया था, जो अब भी अनवरत जारी है। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। समिति द्वारा सुरक्षा, जल व्यवस्था, लाइन प्रबंधन और साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी।
मंदिर के पुजारी राम जी महाराज ने जानकारी दी कि इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन हुई थी और प्रथम सोमवार 14 जुलाई को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत, पूजन एवं जलाभिषेक करने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से रुद्राभिषेक, बेलपत्र, दूध, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर बाबा भोलेनाथ से सुख-शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन संध्या में श्री रम चरित्र मानस पाठ का आयोजन भी चलता रहा।जिससे माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…