राजपुर के सैकड़ों जॉब कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा काम, सांसद प्रतिनिधि बोले—‘सड़क से सदन तक होगी लड़ाई’
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक मुख्यालय बेरुआरबारी में सोमवार को ग्राम पंचायत राजपुर के सैकड़ों जॉब कार्ड धारकों की ओर से मनरेगा के तहत काम की मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि डॉ. राम आशीष राजभर ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत गरीबों को रोजगार देने के लिए जॉब कार्ड जारी किया है, लेकिन राजपुर गांव में जॉब कार्ड धारकों को काम नहीं मिल रहा है। डॉ. राजभर ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते गरीब मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी पात्र जॉब कार्ड धारकों को नियमानुसार शीघ्र कार्य उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक चलेगा।इस अवसर पर नंदजी बिंद, मदन बिंद, दशरथ, ममता देवी, हलगरी, रामजन्म, धर्मशिला देवी, मैनेजर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…
जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…
CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…