पुरानी रंजिश को लेकर जमुई गांव में खूनी संघर्ष, पांच घायल

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हो गई। मामला उस समय गंभीर हो गया जब एक पक्ष के युवक को जबरन घर में घुसकर ताला बंद करके रस्सी से बांध दिया गया और बेरहमी से पीटा गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मजय राम (45) सुबह खेत जोतवाने के लिए घर से निकले थे। तभी रास्ते में घात लगाए विपक्षी पक्ष के लोगों ने उन्हें रोका, गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। मजय राम जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने उन्हें उनके ही घर में घुसकर ताला बंद कर दिया और रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा। घटना की खबर फैलते ही दोनों पक्षों के समर्थक इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रथम पक्ष से 45 वर्षिय मंजय राम,दूसरे पक्ष से 42 वर्षिय जितेंद्र गोड़,38 वर्षिय पिकी,18 वर्षिय अंकुश,20 वर्षिय अंशिका घायल हो गए घायलों में जितेंद्र और मजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

6 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

6 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

7 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

7 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

7 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

8 hours ago