Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेपाल से केदारनाथ पैदल यात्रा के लिए निकला ,सात लोगों का जत्था

नेपाल से केदारनाथ पैदल यात्रा के लिए निकला ,सात लोगों का जत्था

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल के पालपा से पैदल यात्रा पर निकला युवाओं का समूह गुरुवार को कोल्हुई पहुंचा।नेपाल के पालपा से निकले 7 लोगों का समूह पैदल यात्रा के लिए केदारनाथ धाम जा रहा है।युवाओं ने बताया कि उनको चार दिन हुआ घर से निकले हुए, आज गुरुवार को कोल्हुई पहुंचे। बातचीत के दौरान राजन ने बताया कि चार दिन पहले वे नेपाल के पालपा से केदारनाथ धाम की यात्रा पर पैदल निकले हैं।इस यात्रा का मकसद है कि भारत और नेपाल के रिश्तों में मजबूती बनी रहे और कभी कोई विवाद सामने न आए। खाने-पीने के सवाल पर राजन ने बताया कि लोग कहीं-कहीं खिला पिला दे रहे हैं कहीं होटल पर खाना खा लेते हैं।कोल्हुई कस्बे में समाजसेवी राममिलन जायसवाल, विकास उपाध्याय, राजन श्याम सागर आदि ने जत्थे के लोगों को फल वितरित किया और पानी पिलाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments