Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedअयोध्या में दीपोत्सव 2025 पर खुलेगा भव्य वैक्स म्यूजियम

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 पर खुलेगा भव्य वैक्स म्यूजियम

रामायण के 50 से अधिक पात्रों की जीवंत झलक देख सकेंगे श्रद्धालु व पर्यटक

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दीपोत्सव 2025 इस बार अयोध्या के लिए और भी खास होने वाला है। रामनगरी में पहली बार एक भव्य वैक्स म्यूजियम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। परिक्रमा पथ पर लगभग 10,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में बनने जा रहा यह म्यूजियम धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नया आयाम देगा।

करीब 7.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह संग्रहालय रामायण युग की झलकियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान समेत रामायण के लगभग 50 प्रमुख पात्रों की मोम की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी।

विशेषता यह होगी कि आधुनिक तकनीक, ऑडियो-वीडियो इफेक्ट्स और सजीव प्रस्तुति से आगंतुकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंग ऐसे महसूस होंगे मानो वे स्वयं उस युग में उपस्थित हों।

प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य महाराष्ट्र की एक प्रतिष्ठित संस्था और केरल के विशेषज्ञ कलाकारों की देखरेख में किया जा रहा है। कलाकारों का उद्देश्य है कि प्रतिमाओं को पात्रों की वास्तविक भाव-भंगिमा और ऐतिहासिक संदर्भों के अनुरूप प्रस्तुत किया जाए, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक उन्हें देखकर उस कालखंड का अनुभव कर सकें।

अयोध्या में दीपोत्सव पहले ही विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। अब यह वैक्स म्यूजियम न केवल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊंचाई देगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments