रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को ग्राम बड़का गांव में रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस दिव्य अवसर पर यज्ञाचार्य शत्रुघ्न दास संन्यासी ने बताया की यज्ञ और तपस्या का ही यह फल हैं कि हम सभी भारत की जनता सुखी जीवन जीते हुए सभी विकारों से दूर होते जा रहे हैं।जी रही हैं, यह सभी भगवान का आशीर्वाद का फल हैं।उन्होंने बताया की भगवान अनन्त व अविनाशी हैं उनकी कृपा हम सभी भक्तों पर हैं, वह किसको किस रूप में दर्शन देंगे ये वही जाने। आज हम सभी भक्तगण प्रभु भोलेनाथ को खुश करने के लिए शिव मंदिर गेनुवां बड़का गांव से, भक्तों के साथ कलश लेकर सरयू तट बरहज पहुंचे जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर कर पुनः गेनूवां बड़का गांव शिव मंदिर सभी भक्तगण पहुंचे और यज्ञशाला में कलश को स्थापित किये। और आज से ही रुद्र महायज्ञ आस्था के साथ प्रारम्भ हुआ।
कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
इस दिव्य अवसर पर राजेश यादव, सुदामा, ग्रामवासी हरेन्द्र पाठक, बालेंदु पाठक, शैलेंद्र गुप्ता, दिवाकर पाठक, प्रदीप, पिंटू, अवधेश, भरथ, बलभद्र, ओट पाठक, कस्तूरी पाठक,रुद्र महायज्ञ के लिए सरयू की पवित्र जलधारा से कलश भरा गया।इस दौरान यज्ञाचार्य शत्रुघ्न महाराज, यज्ञाचार्य अंबेश दास, सोनू उर्फ शाका, गीता देवी,ग्राम प्रधान नव्वे लाल गुप्ता, पंकज, रामसमुझ, सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

7 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago