चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से पकड़ी गई दो लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली मालती मुर्मू को लेकर कोलकाता एसटीएफ, झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम चाकुलिया पहुंची। पुलिस के अनुसार, मालती की निशानदेही पर बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के जोभी गांव के समीप जमीरा पहाड़ से हथियारों और कारतूसों की बरामदगी की गई है।
पुलिस टीम के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान एक AK-47, एक इंसास राइफल, करीब 210 गोलियां और कई मैगजीन बरामद हुईं। इनमें AK-47 के साथ 125 और इंसास राइफल के साथ 85 कारतूस मिलने की बात सामने आई है। पहाड़ी क्षेत्र में हथियारों की बरामदगी को नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
मालती को साथ लेकर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची टीम
जानकारी के अनुसार, पुलिस और कोबरा जवानों की टीम मालती मुर्मू को लेकर जोभी गांव पहुंची। इसके बाद टीम पैदल जमीरा पहाड़ की ओर रवाना हुई। तलाशी के दौरान मालती द्वारा बताए गए स्थानों पर हथियारों की खोज की गई, जहां पुलिस को यह बरामदगी मिली।
पति मंगल महतो के साथ संगठन में सक्रिय रही मालती
पुलिस के अनुसार, मालती मुर्मू माओवादी एरिया कमेटी की सदस्य रही है और उसके खिलाफ दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसका पति मंगल महतो उर्फ समीर भी माओवादी संगठन से जुड़ा रहा है। बताया जाता है कि मंगल AK-47 और मालती इंसास राइफल लेकर चलती थी।
पुलिस के अनुसार, दोनों पहले माओवादी नेता एवं लालगढ़ आंदोलन से जुड़े कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के सुरक्षा दस्ते में रहे थे। वर्ष 2011 में किशनजी के मारे जाने के बाद दोनों के बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल के सुरक्षा दस्ते से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।
असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ी
बताया जा रहा है कि असीम मंडल के जंगल से बाहर निकलने के बाद मंगल और मालती ने जमीरा पहाड़ क्षेत्र में हथियार छिपाए और संगठन से अलग हो गए। इसके बाद दोनों पश्चिम बंगाल में एक रिश्तेदार के यहां कथित तौर पर छिपकर रहने लगे। संगठन में रहते हुए दोनों ने आपसी सहमति से विवाह भी किया था।
असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की पूछताछ में मंगल और मालती से जुड़े संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश तेज की।
हालांकि, मंगल और मालती के आत्मसमर्पण किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट किया जाना अभी बाकी है। मामले में आगे की जांच और बरामद हथियारों के स्रोत की पड़ताल जारी है।
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…
11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…
एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में 24 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, तीन विजेता…