“भारतीय सेना और सैनिकों के शौर्य के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)!पहलगाम आतंकवादी हिंसाकांड के प्रतिकार स्वरूप भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के विरुद्ध शौर्य प्रदर्शन के सम्मान में विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लग रहे थे।
शनिवार सुबह बिशेश्वर गंज स्थिति आशुतोष गैस सर्विस के परिसर में बड़ी संख्या में विशेश्वरगंज और धनुही मंडल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। राष्ट्रवादी फिल्मी गानों की तर्ज पर बजरहे डी जे के बीच लहराते तिरंगों के कारण माहौल में राष्ट्रभक्ति का जोश भरा हुआ था।वन्देमातम और भारत माता के जयघोष के साथ उत्साहित तिरंगा यात्रा के पयागपुर पहुंचने पर रामालय गेस्ट हाउस के गेट पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।तिरंगा यात्रा बस स्टैंड पै तोरा मोड भूपगंज कोट बाजार ,बागेश्वर नाथ चौराहा सचौली और श्री रामप्रकाश बाबा मंदिर होते हुए वापस रामालय में समाप्त हुई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पहलगाम में आतंकियों द्वारा मजहब पूंछ कर भारतीय ललनाओं का श्रृंगार उजाड़ा था।जवाब में देश के प्रधान मंत्री मोदी जी के निर्देश पर भारतीय सेनाओं ने “ऑपरेशन सिंदूर”के नाम से सैन्य कार्यवाही करते हुए आतंक के नौ ठिकानों को ध्वस्त किया साथ हो भारतीय सेना ने सिंध,लाहौर और कराची तथा पंजाब ने पाकिस्तान पर बम बरसाकर पाकिस्तानी सेना की रीढ़ तोड़ दी।उन्होंने कहा यह तिरंगा यात्राएं भारतीय जवानों के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली जा रही है।तिरंगा यात्रा में पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक जिला पंचायत सदस्य लल्लन पांडेय मंडल अध्यक्ष विष्णु दयाल चौहान संतोष गौतम प्रमोद पांडेय दुर्गेश सिंह,राम निवास निषाद पूर्व मंडल अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ल,राजकुमार शुक्ल ,कपीश सिंह देवेश सिंह,कमलेश सिंह मंडल मंत्री अजीत शुक्ला समीर मिश्राऔर मुन्ना त्रिपाठी सहित सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहन से लोग शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

41 minutes ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

47 minutes ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

54 minutes ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

1 hour ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

1 hour ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

3 hours ago