Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलक्ष्मण अखाड़ा का भव्य जुलूस निकला, अस्त्र-कला के करतबों ने मोहा मन

लक्ष्मण अखाड़ा का भव्य जुलूस निकला, अस्त्र-कला के करतबों ने मोहा मन

मानापुर से निकला जुलूस, नगर भर में गूंजे जय श्रीराम और जय महावीर के जयकारे

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

महावीरी झंडोत्सव के अवसर पर बुधवार की रात नगर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच लक्ष्मण अखाड़ा का भव्य जुलूस निकाला गया। मानापुर मोहल्ले से शुरू हुए इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित युवा और किशोर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

रात्रि लगभग 10 बजे अखाड़ा अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ यह जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों—बढ़ा, भीखपुरा, रशीदिया चौक होते हुए जल्पा चौक तक पहुँचा। इस दौरान “जय महावीर” और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया नगरवासियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जुलूस को कई स्थानों पर रोका गया, जहां अस्त्र-कला में निपुण युवाओं ने हैरतअंगेज करतबों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम अखाड़ा महावीर स्थान की भी सक्रिय सहभागिता ने उत्सव की शोभा बढ़ा दी जल्पा चौक पर विविध अस्त्र कलाओं के प्रदर्शन के बाद जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, प्रशासन रहा मुस्तैद
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूर्णत: सतर्क रहा। विशेषकर रशीदिया चौक और भीखपुरा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एलआईयू के जियालाल, सीआईडी के नाजिम अली, एसओ खेजुरी दिनेश पाठक, एसओ मनियर रत्नेश कुमार दूबे, चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित सहतवार, पकड़ी व उभाव थानों की फोर्स जुलूस के प्रारंभ से अंत तक मुस्तैदी से डटी रही।

समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता
इस भव्य आयोजन में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी गणेश प्रसाद सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, भाजपा नेता डॉ. उमेश चन्द, राकेश सिंह, युवा समाजसेवी अभिषेक सोनी, जीतन पांडेय, बब्लू मास्टर, दुर्गा दास, अशोक उर्फ डब्ल्यू गुप्त, राजकुमार जायसवाल, जितेश वर्मा, राकेश यादव, गौरीशंकर वर्मा, रमेश गुप्त डब्ल्यू, श्रीकांत राम, इशांत शर्मा समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments