बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।मित्र राष्ट्र नेपाल मे तीज पर्व की शुरूआत हो चुकी है,इसी क्रम मे
नेपाल के बाँके जिला के नेपालगंज में गुल्मेली समाज सेवा समिति बांके के द्वारा हरितालिका तीज मिलन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,आयोजित कार्यक्रम में नेपाली संस्कृति पर आधारित पारम्परिक वेशभूषा व आभूषणों में सजी बाल बालिकाओं व महिलाओं ने नेपाली लोकगीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियाँ दी।
रविवार को नेपालगंज में हरितालिका तीज मिलन तथा सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वक्त्ताओ ने कहा कि पर्व,मेले और उत्सव हमारी सम्रद्ध संस्कृति का परिचायक हैं।
यह समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
आपको बताते चलेकि हरितालिका तीज का नेपाली समाज की महिलाओं में विशेष महत्व है। हफ्ते भर पहले ही जगह-जगह महिलाओ को भोज दिया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
मान्यता है कि पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती जी ने इस व्रत को धारण किया था।सुहागन महिलाओ द्वारा परंपरागत रूप से इस से 24घन्टे का कठिन व्रत आज भी धारण किया जाता है।
तीज मिलन समारोह कार्यक्रम के आयोजक द्वारा अतिथियों का सम्मान शाल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके , ओम शान्ती संस्था की ओर से ब्रम्ह कुमारी दुर्गा देवी,समाजसेवी शेर सिंह कसौधन सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…
राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…