Categories: Uncategorized

खेत में पानी चलाने गई युवती से मारपीट, बहन के साथ भी की गई अभद्रता

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनौती लाला में खेत में पानी चलाने गई एक युवती के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट और अभद्रता की। घटना में युवती और उसकी बड़ी बहन को गंभीर चोटें आईं, वहीं बहन का मंगलसूत्र भी गायब हो गया।

पीड़िता रंजना कुमारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की देर शाम वह अपने खेत में पानी चलाने गई थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ अभद्रता की और हाथ पकड़ कर मारपीट की।

इसी दौरान मौके पर पहुंची रंजना की बड़ी बहन निशा देवी ने जब विरोध किया, तो आरोपितों ने उन्हें भी पीट दिया और गाली-गलौज करते हुए दोनों बहनों से अभद्रता की। इस मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं और निशा देवी का गले का मंगलसूत्र भी इस अफरा-तफरी में गायब हो गया।

घटना की जानकारी किसी स्थानीय व्यक्ति ने पीआरबी 112 पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

15 minutes ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

1 hour ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

6 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

6 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

6 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

6 hours ago