महदहा/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री तिवारी में रविवार सुबह एक खेत में 75 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामबचन यादव पुत्र इंद्रासन यादव के रूप में हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने जब सुबह खेत की ओर जाते समय शव देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव वालों के अनुसार, रामबचन यादव कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और अक्सर इधर-उधर घूमते रहते थे। उनकी मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…