बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता रामनाथ प्रजापति ने आरोपित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मालदह चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। घटना वृहस्पतिवार रात की है जब रामनाथ प्रजापति की पुत्री घर के पास स्थित नल से पानी लेने गई थी। तभी गांव के ही जितेंद्र पुत्र कैलास ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे घबराकर आरोपी भाग निकला। घटना की सूचना तत्काल पीआरवी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पीड़िता के परिजन घटना के बाद से काफी डरे और सहमे हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी पुनः किसी अनहोनी को अंजाम दे सकता है।
रामनाथ प्रजापति ने चौकी प्रभारी से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें थाने व जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ेगा।
चौकी प्रभारी मालदा गजानंद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…