Categories: Uncategorized

पुस्तक योगी आदित्यनाथ का विमोचन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार बीती रात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रीराम सेवा साहित्य संस्थान के मंच पर लेखिका सुशी सक्सेना की पुस्तक योगी आदित्यनाथ (एक युग नायक) का विमोचन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लेखिका सुशी सक्सेना और संस्थापिका दिव्यांजली वर्मा के साथ प्रकाशक प्रशांत श्रीवास्तव, डौली झा, सुभांषू शर्मा और इंडियन आइरिस के संस्थापक नारायण सिंह राव ‘सैलाब’ मौजूद थे। कार्यक्रम में पुस्तक योगी आदित्यनाथ ( एक युग नायक) पर चर्चा की गई।
पाठकों को स्वयं अनुभूत होगा कि पुस्तक पढ़ना प्रारम्भ कर देने के बाद एक रोचक आकर्षण हमें बांध लेता है और इसमें से लेखक गायब हो जाता है। प्रत्येक पृष्ठ पर योगी आदित्यनाथ छा जाते है। कौतुहल मिश्रित आश्चर्य के साथ पाठक इनके देवीय व्यक्तित्व से चमत्कृत होते चलते हैं। ऐसे भावुक प्रसंग भी जोड़े गए हैं जो योगी के संन्यास से संबंधित कठोर नियमों के पालन की गाथा कहते है। अपराध और भ्रष्टाचार में डूबे उत्तर प्रदेश को जिस तरह योगी सरकार की नीतियों ने सुशासन में बदल दिया है, हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना का समस्त वैभव, बल और पराक्रम इस युवक राज संन्यासी ने इस तरह दिखा दिया कि अपराधियों में खौंफ पैदा हो गया है। लगभग 30 पृष्ठों पर सिर्फ महिला सशक्तिकरण से संबंधित वे सारे कार्यकलाप हैं जो योगी सरकार की पहचान बन गए है। कुल मिलाकर योगी की योजनाएं और सुधार उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। अंत में दिव्यांजली वर्मा ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी उपस्थित महानुभावों को विदाई दी। सुशी सक्सेना का कहना है कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें एक युग नायक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर कुछ लिखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

6 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

9 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago