तीन बच्चों के पिता से प्रेम कर बैठी युवती, साथ रहने की जिद पर अड़ी

प्रेमी के घर पहुंची युवती, दोनों पक्षों के परिजन युवती को समझने- बुझाने में लगे

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां एक युवती तीन बच्चों के पिता से प्रेम कर बैठी। दोनों का प्रेम प्रपंच ऐसा परवान चढ़ा कि पंद्रह दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए। प्राप्त समाचार के अनुसार तीन बच्चों का पिता कुछ दिनों तक नेपाल के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौज मस्ती किया और फिर उसे उसके घर भेज कर अपने कहीं चला गया। प्रेमिका को जब उसके आने की खबर मिली तो वह उसके घर जा पहुंची। और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। व्यक्ति के परिजन तथा पास- पड़ोस के लोगों ने लड़की को समझाने-बुझाने की बहुत कोशिश किए परन्तु वह अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसे समझाने बुझाने में लोग लगे थे। दोनों हिंदू समुदाय के दो अलग-अलग जाति के बताए जा रहे हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है यदि शिकायती पत्र मिलता है। तो मामले की जांच पड़ताल कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

4 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

4 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

4 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

5 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

5 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

5 hours ago