संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ आम जनमानस को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन में खलीलाबाद तहसील के मगहर बाइपास स्थिति दो मिठाई प्रतिष्ठानों से 5 नमूने संगृहीत किए गए और लगभग 60 किलोग्राम दूषित खोया नष्ट कराने के साथ 38 किलोग्राम मिलावटी मिठाई सीज की गयी। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रू 19600 हैं। बताया कि लिए गए 5 सैंपल को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता व पुलिस बल उपस्थित रहा।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…