बाइलॉज संशोधन के लिए बनेगी पांच सदस्यीय टीम

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की आमसभा की बैठक में कार्यकारणी को किया गया अधिकृत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नीतिगत निर्णय के लिए कोरम के अभाव में 13 अप्रैल को स्थगित की गई गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की बैठक दोबारा रविवार, 27 अप्रैल को प्रेस क्लब भवन के तृतीय तल पर स्थित सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने की जबकि महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव की अस्वस्थता की दशा में संचालन का दायित्व बतौर कार्यवाहक महामंत्री, संयुक्त मंत्री अंगद कुमार प्रजापति ने निभाया।
बैठक में कोरम की पूर्णता के बाद अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने सदस्यता, पत्रकार कल्याण कोष, विधिक पैनल, महत्वपूर्ण प्रकरणों पर जांच, निष्प्रयोज्य सम्पतियों के निस्तारण और कई विषय वस्तुओं पर आवश्यक प्रेस क्लब के बाईलॉज में संशोधन के प्रस्ताव आमसभा के समक्ष रखे। इन सभी प्रस्तावों पर आमसभा ने कार्यकारिणी को अनुमति प्रदान की। आमसभा ने सर्वसम्मति से बाईलॉज संशोधन के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाने के लिए, कार्यकारिणी को अधिकृत किया। समिति के सदस्यों का नाम कार्यकारिणी तय करेगी। आमसभा की बैठक में सदस्यों के स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशद चर्चा हुई और एक ऐसी कार्ययोजना की आवश्यकता जताई गई जिससे उन्हें इलाज के लिए परेशान होने से बचाया जा सके। बैठक में यह अपील की गई कि सभी सदस्य पत्रकार कल्याण कोष में अपना वार्षिक अंशदान जमा कर दें ताकि इस कोष से सहायता पाने की उनकी अर्हता रहे।
बैठक में उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रिन्स कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री विनय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार पांडेय, संस्थापक सदस्य कौशल त्रिपाठी, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, राकेश सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष एसपी सिंह, डॉ. अरविंद कुमार राय, अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री धीरज श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, विजय कुमार जायसवाल, ओंकार धर द्विवेदी, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सुरेश राय, अजीत यादव, ब्रजेन्द्र सिंह, बागीश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. शेष नारायण पांडेय, राधेश्याम जायसवाल, कमलेश सिंह, राकेश कुमार राय, रजनीश त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, मनोज मिश्र, पुरुषोत्तम राय, विवेक पांडेय, सतीश पांडेय, उमेश पाठक, रामचंद्र शाही, सलीम खान, राजेश पांडेय, अभयानंद त्रिपाठी, दामोदर उपाध्याय, जितेंद्र कुमार पांडेय, पीपीएन उपाध्याय, धूर्जटी भूतभावन मिश्र, दुर्गेश त्रिपाठी, पवन कुमार शाह, गिरिजा शंकर वर्मा, मुकेश पांडेय, जेपी दूबे, महेंद्र गौड़, हरेंद्र धर दूबे, दुर्गेश यादव, जितेंद्र कुमार, डॉ. जवाहर लाल निगम, कैलाश चंद यादव, शाहनवाज आलम, अमित कुमार, दिनेश यादव, जयप्रकाश यादव, अनुराग पांडेय, बेचन सिंह, संजय त्रिपाठी, राधेश्याम प्रजापति, अमरनाथ जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, डॉ. विश्वमित्र भट्ट,अभिनव चतुर्वेदी, राम मनोहर त्रिपाठी, संगम दूबे, अरुण मुन्ना, राजेश राय, अनवर अली, निखिलेश प्रताप सिंह चंदन, अवधेश दूबे, विवेक श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, यतींद्र मिश्रा, उत्तम कुमार दूबे, कंचन त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद वर्मा, संजय कुमार, दुर्गेश चंद्र ओझा, आशीष भट्ट, बैजू गुप्ता, धनेश कुमार, राशिद नूर, शैलेंद्र सिंह, मनोज नवल, विनय शर्मा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, तनवीर अहमद आजाद, अभिषेक श्रीवास्तव, सुशील कुमार, रेवती रमण भंडारी, अब्दुल लतीफ, विवेक कुमार अस्थाना, सुभाष कुमार शर्मा, सज्जाद अहमद, अशोक कुमार पांडेय, कुमार राजीव, मो. आतिफ, परवेज अहमद खान, फैयाज अहमद, जमाल अहमद, मनोज श्रीवास्तव, संजय कुमार पांडेय, गौरव त्रिपाठी, शिवहर्ष द्विवेदी, संदीप कुमार दूबे, अजीत कुमार यादव, अभिमन्यु चौधरी, दानपाल सिंह, आलोक शुक्ला, अनिल कुमार राय, किशोर मौर्या, अवनीश त्रिपाठी, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार नायक, विजय सिंह, सुभाष गुप्ता, शकील अहमद, राशिद खान, नीरज श्रीवास्तव, सैयद शकील, संजय दूबे, रजनीश त्रिपाठी, हरिकेश सिंह, मुकेश कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार, शफी अंसारी, दिलीप कुमार गुप्ता, राजेश, इशरत शमीम सिद्दीकी, राजेश सोनकर, जावेद खान, बालमुकुंद निषाद, अजीत सिंह, रविंदर यादव, राकेश गौड़, प्रदीप कुमार गौड़, अरविंद श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पाठक, मोहर्रम अली उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

“शहरी भारत का नया ब्लूप्रिंट: नीति आयोग की बड़ी पहल”

नीति आयोग की रिपोर्ट: शहरी भारत के भविष्य को नई दिशा देने वाली व्यापक रूपरेखा…

4 hours ago

आध्यात्म, सेवा और संस्कारों से समाज में बदलाव ला रहा गायत्री परिवार

✍️ कैलाश सिंह महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान समय में जब समाज भौतिकता, उपभोक्तावाद और…

6 hours ago

Ayurveda Health Tips: आयुर्वेद अपनाएं, पाएं स्वस्थ जीवन — डॉ. शिवाकांत मिश्र का बड़ा संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और अनियमित खान-पान के बीच अब लोग…

7 hours ago

UP Investment Boost: CM योगी ने 17 कंपनियों को दिया Letter of Comfort, बोले- “UP = Safety, Stability & Speed”

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देते हुए…

7 hours ago

Heatwave Alert: 45°C पार तापमान, IMD ने जारी किया 3 दिन का रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम के दो…

9 hours ago

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

1 day ago