गुलरिहवा घाट की खस्ता हालत से ग्रामीण परेशान,प्रशासन से पक्के निर्माण की मांग

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।गर्मी के इस भीषण मौसम में राहत पाने के लिए सादुल्लानगर क्षेत्र के ग्रामीणों का रुख गुलरिहवा घाट की ओर बढ़ता है। नदी में स्नान जहां शरीर को ठंडक देता है, वहीं घाट की खस्ता हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय ग्रामीण उदयभान,पंकज,राजू, सोमई,संजय,विजय,शिवम,संदीप,प्रदीप और राधेश्याम समेत दर्जनों लोगों ने घाट के पक्के निर्माण की मांग उठाई है।उनका कहना है कि यदि घाट को मजबूत और सुविधाजनक बनाया जाए तो न केवल नहाने में सुविधा होगी बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हो जाएगी।फिलहाल घाट की स्थिति जर्जर है और फिसलन व असमान सतह के कारण हादसे का खतरा बना रहता है।गुलाब गुप्ता, शिवशंकर और आमिर जैसे स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है। कि घाट के सौंदर्याकरण और मजबूत निर्माण की दिशा में जल्द कदम उठाया जाए।।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

4 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

9 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

9 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

10 hours ago