आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर हुई मारपीट, बैरंग लौटी बरात

लड़की ने किया शादी से इंकार, दूल्हा को बताया शराबी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कोतवाली क्षेत्र के बभनौली में आई एक बरात में आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर बराती व गांव वाले आपस मे भीड़ गए,बात इतनी आगे बढ़ गई की जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
बुधवार को भटनी थाना क्षेत्र के चाँदपार यादव टोला से दुर्गेश यादव की बरात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के
बभनौली में बलिस्टर यादव के यहां आई थी। द्वार पूजा में बरातियों का जमकर खातिरदारी हुई।इसके बाद कन्या निरीक्षण के समय बरात में हो रहे आर्केस्ट्रा में स्टेज पर चढ़कर नाचने को लेकर बरातियों व गांव वालों में कहासुनी होने लगी।देखते देखते जमकर मारपीट होने लगी,जिसमें कई लोग घायल हो गए।इसकी सूचना जब कोतवाली पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।मारपीट के बाद बराती भाग गए।वही लड़की ने लड़के पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया।वही गांव के लोगों ने बताया कि बरात में अधिकांश लोग शराब पिए हुए थे।वह लोग शुरू से ही खाना चलाने वाले लोगों व गांव वालों से दुर्व्यवहार कर रहे थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

1 hour ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

2 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

3 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago