जल जीवन मिशन योजना की सीडीओ ने की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगलमीट के माध्यम से जल जीवन मिशन के योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि मे० एल०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० द्वारा आंवटित 365 नग परियोजनाओं के सापेक्ष 322 परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया है, जिसके अन्तर्गत पम्प हाऊस 215 नग, शिरोपरि जलाशय 266 नग का कार्य प्रगति पर है, 2115.00 कि०मी० पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में बिछातें हुए 112560 नग FHTC कर दिये गये हैं।
मे० गायत्री प्रोजेक्ट लि० द्वारा 217 आंवटित परियोजनाओं के सापेक्ष 197 नग परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया गया है, जिसके अन्तर्गत पम्प हाऊस 114 नग शिरोपरि जलाशय 130 नग का कार्य प्रगति पर है, 1336.00 कि०मी० पाइप लाइन ग्राम पंचायतों मे बिछाते हुए 62923 नग FHTC कर दिये गये हैं एवं मे० रित्विक कोया द्वारा आवंटित 140 नग परियोजनाओं के सापेक्ष 110 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है, जिसके अन्तर्गत पम्प हाऊस 24 नग, शिरोपरि जलाशय 60 नग का कार्य प्रगति पर है। 271.00 कि०मी० पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में बिछाते हुए 10080 नग FHTC कर दिये गये हैं। मे० यूनिवर्सल प्रोजेक्ट लि० द्वारा आंवटित 74 नग परियोजनाओं के सापेक्ष 74 नग परियोजनाओं का SLSSC पूर्ण कराते हुए 34 नग परियोजनाओं का ट्राई पार्टी एग्रीमेन्ट पूर्ण करा लिया गया है एवं कवर एग्रीमेन्ट कराना शेष है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि समस्त SLSSC से स्वीकृत DPR का Cover Agreement कराना एवं जितनी योजनाओं के Cover Agreement पूर्ण हो चुके हैं उन समस्त योजनाओं पर समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक उपस्थित तीनों फर्मों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि कार्य स्थलों पर भूमि विवाद व अन्य कारणों से कार्य प्रारम्भ न होने के कारण विवाद निपटाने हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया से सम्पर्क स्थापित कर भूमि विवाद का निस्तारण कराते हुए उक्त स्थलों पर शीघ्र ही योजनान्तर्गत कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि मे० एल०सी०, मे० गायत्री लि0 एवं मे० रित्विक कोया को क्रमशः 5.00 कि०मी० पाइप लाइन बिछाने एवं 5000 नग FHTC प्रतिदिन करना अनिवार्य है एवं शिरोपरि जलाशय एवं पम्प हाऊस की प्रगति अत्यन्त धीमी होने व मे० यूनिवर्सल प्रो०लि० द्वारा कवर एग्रीमेन्ट तैयार न किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों की प्रगति बढ़ाते हुए युद्ध स्तर पर कार्य कराने के निर्देश दिये गये।
कार्य स्थल पर पाइप लाइन बिछाने के दौरान समयान्तर्गत रोड कटिंग के पुर्नस्थापन का कार्य नहीं किये जाने एवं रोड की ट्रेंच को समयान्तर्गत नहीं भरे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चारों फर्मों को निर्देशित किया कि टेस्टिंग के उपरान्त अति शीघ्र Road Reinstatement का कार्य कराना सुनिश्चित करें। कार्य स्थल पर तराई की उचित व्यवस्था न पाये जाने एवं कार्य की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत समस्त निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता एवं समयान्तर्गत समस्त कार्यों के स्थलों पर लेबर व अन्य स्टाफ हेतु शत प्रतिशत मानव सुरक्षा उपकरण प्रयोग करते हुए कार्य समयान्तर्गत पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त फर्मों द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए फर्मों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि आगामी एक सप्ताह में कार्यों की गति बढ़ाना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में आपके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शासन को प्रेषित किया जायेगा।
टी०पी०आई० द्वारा शिथिल नियंत्रण के कारण विनय तिवारी डी०पी०एम० टी०पी०आई० पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि कराये जा रहे निर्माण कार्यों पर कुशल पर्यवेक्षण एवं उचित गुणवत्ता के साथ ही कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: जयप्रकाश नारायण से सायना नेहवाल तक, इन घटनाओं ने बनाई इतिहास में जगह

लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…

57 seconds ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

2 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

3 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

4 hours ago