कोपागंज(मऊ)
अदरी नगर पंचायत के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता जायसवाल की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी अमर नाथ राम के संचालन में गुरुवार को पहली बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 11 वार्डो के सभी सभासदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वार्डों में आ रही समस्याओं का मुद्दा छाया रहा।
बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों द्वारा नगर के विकास में योजनाओं को क्रियान्वित करने, नगर में साफ-सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, पेय जल के लिए वाटर कूलर आदि बिंदुओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। सभी सभासद अपने अपने वार्ड की समस्याओं के निदान के लिए प्रस्तावों पर चर्चा कर उसका स्टीमेट बनवा कर टेंडर को जारी करवाने को लेकर अपने अपने सुझाव व प्रस्ताव दिए। इस पर अध्यक्ष संगीता जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखते हुए नगर का समुचित विकास ही मेरी प्राथमिकता है। नगर पंचायत में व्याप्त सभी समस्याओं का समाधान व निर्माण कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत में बची सरकारी भूमि के संबंध में वार्ड नंबर तीन के सभासद प्रतिनिधि अफरोज आलम, वार्ड छह के अकील अख्तर ने प्रमुख रूप से यह मुद्दा उठाया कि जो भी सरकारी भूमि नगर में बची है। उनका घेराबंदी कराया जाय, ताकि लोगों के अतिक्रमण से बचाया जा सके। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल, सभासद प्रिंस गुप्ता, अंजलि देवी, नगमा आरसी, जाकेरा खातून, सतीश मौर्य, अकील अख्तर, फरहान बेगम, इम्तेयाज अहमद, इंतेखाब आलम, शादाब खान आदि सभासद मौजूद रहे।
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…
पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…