ट्रेन की चपेट में आने से मूकबधिर युवक की दर्दनाक मौत

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से बरहज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर एक मूकबधिर किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिराजमार निवासी रत्नेश कुमार (14) जो जन्म से मूकबधिर था, गांव से बाहर स्थित एक बगीचे में गया था। लौटते समय वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, उसी दौरान सलेमपुर से बरहज बाजार की ओर जा रही ट्रेन वहां पहुंच गई। ट्रेन चालक ने लगातार हॉर्न बजाकर चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन रत्नेश सुन नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा। ट्रैक के पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसे घायल अवस्था में देखा और तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और रत्नेश को सीएचसी सलेमपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक की लहर है।

Karan Pandey

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

6 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

13 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

30 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

34 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

42 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

44 minutes ago