बाइक के धक्के से हलवाई की दर्दनाक मौत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव के पास हलवाई का काम कर घर वापस लौट रहे साइकिल सवार को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया। जिसमें हलवाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साइकिल पर पीछे बैठे चंदन राजभर 25 वर्ष बाल बाल बच गया। बताया जाता है कि देवेंद्र गिरी पुत्र स्वर्गीय रामसरीख 50 वर्ष निवासी कुसाडीह थाना हलधरपुर हलवाई का काम करता है । शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वाडीह ग्राम पंचायत में खाना बनाने के लिए साइकिल से गया हुआ था । शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे अपनी साइकिल लेकर घर के लिए निकला था । जैसे ही तरवाडीह के पास पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें साइकिल सवार हलवाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी बाल बाल बचे चंदन राजभर ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के पुत्र विदेश में रहते हैं। सूचना मिलते ही वह वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक की पत्नी चंद्रावती देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।

Karan Pandey

Recent Posts

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

4 minutes ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

9 minutes ago

11 अप्रैल को महराजगंज-नौतनवां में दो बड़ी जन गोष्ठियां, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 11 अप्रैल…

19 minutes ago

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

9 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

19 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

21 hours ago