खतरे को दावत देते रोड पर खड़े वाहन

भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया, पिंडी, बेल्थरा के रास्ते पर आए दिन छोटे-मोटे एक्सीडेंट हो रहा है, जिसका फायदा चौक चौराहे पर दलाल किस्म के लोग उठा रहे हैं। तीन मोहानी से लेकर चौराहे तक खतरे को दावत दे रहे रोड पर खड़े ये वाहन। आपको बता दे की शादी, विवाह का अवसर चल रहा है, काफी वाहनों का आना-जाना है। बालू लदे ट्रक, ठेला, ई रिक्शा इत्यादि रोड पर खड़ा कर दे रहे हैं जबकिं सड़क किनारे झाड़ियां हैं और तेज गति से आती हुई गाड़ियां झाड़ियों के वजह से दिखाई नहीं देती है जिससे एक्सीडेंट हो जाता है। इस सड़क दुर्घटना का फायदा कुछ सुरक्षा कर्मी और दलाल किस्म के लोग नुकसान से ज्यादा भरपाई करवा कर अपनी जेब भर रहे हैं। वही इन वाहनों के रोड पर काफी लंबे समय तक खड़े रहने से आवागमन भी बाधित हो रहा है। तीन मोहानी पर रॉन्ग साइड से गाड़ियां आ रही है। जहां पर परिवहन निगम या पीडब्ल्यूडी के तरफ से कोई संकेतांक रूपी बोर्ड देखने को नहीं मिल रहा है, जिसको जिस साइड से मन कर रहा है उधर से आ रहा हैं और जा रहा है। चौराहे पर देखेंगे तो दबंगई से दुकान सड़क पर ही लग रखें है कुछ दुकानदार जिससे राहगीरों को गाड़ियां पार्क करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन मौन होकर सब देखता रहता हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

45 minutes ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

49 minutes ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

52 minutes ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

55 minutes ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

1 hour ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago