दिव्यांगजनो को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल के वितरण कराये जाने हेतु आयोजित होगा कैम्प

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।    जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण कांत ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि नौवहन निगम के सीएसआर योजना के अन्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 80 प्रतिशत या उससे अधिक के अस्थि बाधित दिव्यांगजनो को जनपद में निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल के वितरण कराये जाने हेतु शिविर / कैम्प का आयोजन निर्धारित समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि नौवहन निगम भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय नौवहन हेतु जहाज चलाती है।
कैंप का आयोजन 26, 27 एवं 28 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक विकास भवन कैम्पस देवरिया में किया जाएगा। ऐसे दिव्यांगजन जिनको मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त न हुआ हो, (जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत है) वे उक्त दिनांक समय, स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभिलेखो के साथ अपना चिन्हाँकन करा सकते हैं। चिन्हाँकन हेतु दिव्यांगजन को अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, (यू०डी०आई०डी० कार्ड) आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर लाना अनिवार्य है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

6 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

6 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

7 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

7 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

7 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

7 hours ago