अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन ने कसा नकेल

नायब तहसीलदार ने अवैध मिट्टी लदी वाहन को रामपुर से पकड़ा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चिलुवाताल थाना क्षेत्र में खनन माफिया धरती मां के कोख से जमकर मिट्टी खनन कर चांदी काट रहे थे, लेकिन उस पर विराम लगाने के लिए सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव देर रात्रि लगभग 1:30 बजे रामपुर में खनन कर रहे खनन माफिया पर लगाम कसने के लिए पहुंच गए। वैध खनन के बीच अवैध खनन माफिया भी अपनी गाड़ियां लगाकर अवैध तरीके से धरती मां के कोख को सुना कर रहे थे जब नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव रामपुर दलबल के साथ पहुंचे तो अवैध तरीके से खनन कर रहे। खनन माफिया में अपरा तफरी मच गई अपने-अपने वाहनों को लेकर भागने लगे एक अवैध खनन कर मिट्टी लदी ट्रक की जांच किया तो वाहन चालक के पास कोई वैध कागजात न होने के कारण वाहन संख्या U.P.53 B T 7523 को थाना चिलुआताल को सुपुर्द कर दिया। वैसे तो रामपुर क्षेत्र में खनन माफिया अवैध तरीके से खनन करते हैं लेकिन उन खनन माफिया के चहेते हर जगह मौजूद हैं अधिकारियों के चलने से पहले ही खनन माफिया को जानकारी हो जाती है अधिकारी के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर चले जाते हैं जिससे गिरफ्त में नहीं आते हैं। ऐसे खनन माफिया पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण कर, खनन माफिया पर लगाम लगाना चाहिए,ताकि धरती मां की कोख को सुना करने वाले खनन माफियाओं से बचाया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

3 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

4 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

4 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

5 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

5 hours ago