दिन-दहाड़े गोलीकांड, 20 वर्षीय युवक की हालत नाजुकखामपार थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने बाइक से आकर मारी गोली, इलाके में दहशत

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 20 वर्षीय जाहिद अंसारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके पेट में जा लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत स्थानीय ग्रामीणों ने उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया के लिए रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक की स्थिति बेहद नाजुक है और उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक हमलावर काफी दूर निकल चुके थे।

सूचना मिलते ही खामपार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि,
“हमलावरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

इस वारदात से क्षेत्र में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। आम जनता प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

9 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

9 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

10 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago