महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम
पंचायत बागापार टोला बहेरवां निवासी बरकत अली पुत्र इरसाद अली बागापार टोला बरईठवां रोड पर अपना मकान बनाए है।जो किराए पर दिए है। उक्त मकान के गैलरी का ताला तोड़ कर चोरों ने गैलरी में रखा 50 किलो शाम्भा चावल व मकान के दीवार में लगा पत्थर का नेमप्लेट उठा ले गये। मकान मालिक ने घटना की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस चौकी बागापार पर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस पर यह सवाल खड़े हो रहा है कि विगत दिनों चौराहे से गायब हुए बाईक का आज तक खुलासा क्यों नहीं किया गया। क्या यही कारण है कि चोर बागापार में सक्रिय हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बागापार टोला बहेरवां निवासी बरकत अली बरईठवां मुख्य सड़क पर मकान बना कर किराए पर दिए हैं।दोनों कमरों के बीच गैलरी है।उक्त गैलरी में लोहे का फाटक लगा हुआ है। किरायेदार द्वारा गैलरी का इस्तेमाल किया जाता है।किरायेदार द्वारा 50 किलो शाम्भा चावल खरीद कर गैलरी में रखा गया था। चोरों ने बीती रात करीब 9:30 बजे घर को सुना पाकर गैलरी का ताला तोड़ कर बोरे में रखा 50 किलो शाम्भा चावल व दीवार पर लगा पत्थर का नेमप्लेट उठा ले गए।दुकान मालिक रात 10 बजे जब अपनी दुकान पर पहुंचा तो दीवार में लगा नेमप्लेट व गैलरी का ताला टूटा देख दंग रह गया।घटना की सूचना मकान मालिक को दी सूचना मिलते ही मकान मालिक बरकत अली ने मौके पर पहुंच कर देखा कि गैलरी का ताला व दीवार पर लगा नेम प्लेट तोड़ कर चोर उठा ले गए। घटना की लिखित सूचना बागापार चौकी पुलिस व ग्राम प्रधान को दी ।सूचना मिलते ही चौकी पुलिस व ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया साथ ही घटना का पर्दाफाश करने में जुट गये। ग्रामीणों ने बागापार पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि
विगत दिनों पहले चौराहे से गायब हुए बाईक का आज तक खुलासा क्यों नहीं किया गया। क्या यही कारण है कि चोर बागापार में सक्रिय है। चोर कहीं न कहीं चोरी को अंजाम दे रहे हैं।
इस सम्बन्ध में बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार यादव से पूछे जाने पर उन्होने बताया कि घटना का प्रार्थना पत्र मिला है।जांच की जा रही है।
