देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जनपद इकाई के दशम् स्थापना दिवस समारोह में संस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के व्यापक उद्देश्य से संस्था को विस्तारित करते हुए जनपद स्तरीय पदाधिकारियों को मनोनीत किया।
मिली जानकारी के अनुसार संस्था अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी को तो लालसा यादव को मंत्री सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इसके साथ ही 50 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की है। जिसके अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके भौमिक, उपाध्यक्ष गण काशीनाथ, इं० दिग्विजयनाथ तिवारी, डॉ० हरेन्द्र जी मिश्र, विपिनबिहारी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शिवदत्त पाठक, संयुक्त मंत्री सच्चिदानन्द शुक्ल, दिग्विजयनाथ सिंह, हरिप्रकाश सिंह (मुन्ना), हरिकेश गुप्त, संगठन मंत्री रामबिलास मणि, भूपनरायण पाण्डेय, रामअधार यादव, जनार्दन कुशवाहा, सम्प्रेक्षक जफर मंसूर, प्रचार मंत्री रामबाला विश्वकर्मा, राजनाथ मिश्र, विजयबहादुर और अशोक कुमार कुशवाहा को घोषित किया गया है।
संस्था ने जिले की सभी तहसीलों में विस्तार के लिए 2-2 संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति की है।
पेंशनर्स कल्याण संस्था के श्रीराम अध्यक्ष तो लालसा बने मंत्री
RELATED ARTICLES
