
जहाज घाट, भुंसी घाट, केवटलिया घाट पर गन्दगी का अम्बार : अनीता निषाद
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाजपा नगर मंत्री अनीता निषाद ने शुक्रवार को छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों पर साफ- सफाई कराने के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की मांग को लेकर अधिशाषी अधिकारी चन्द्र कृष्ण पाण्डेय को पत्र सौपा I अनिता निषाद ने ईओ को सौपे पत्र में अवगत कराया है कि बरहज सरयू किनारे मौजूद विभिन्न घाटों पर छठ महापर्व काफी धूम-धाम से मनाया जाता है, जहाँ बरहज क्षेत्र के सैकड़ों गावों के हजारों श्रद्धालु छठ पूजा में सम्मिलित होते हैं। जिसके परिपेक्ष्य में छठ घाटों की साफ- सफाई के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाना काफी जरुरी है I सबसे दयनीय हालत जहाज घाट, भुंसी घाट, केवटलिया घाट की है, जहाँ भीषण गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है, यहाँ की जमीन भी उबड़-खाबड़ हो गई है, जिसके चलते लोग घाटों पर नहीं जा पा रहे हैं। कारण की इन स्थलों पर अभी पक्का घाट का निर्माण नहीं हो सका है I ऐसी स्थिति में इन घाटों पर छठपूजा कर पाना काफी कठिन है I
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस