Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedसपा महिला सभा ने फूंका दिल्ली की सीएम का पुतला

सपा महिला सभा ने फूंका दिल्ली की सीएम का पुतला

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर दिल्ली की सीएम द्वारा की गई टिप्पणी पर आक्रोशित समाजवादी पार्टी की महिला विंग ने जिला मुख्यालय के आजाद चौक पर दिल्ली की सीएम का पुतला फूंक कर नारेबाजी किया।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रिया पाठक, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मालती, प्रदेश सचिव रितिका पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सीएम का पुतला जलाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
सपा नेत्रियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी करना दिल्ली के मुख्यमंत्री को भारी बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments