Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedजैविक कृषि किसानों के लिए वरदान, दुगनी आय की संभावना: श्री नारायण...

जैविक कृषि किसानों के लिए वरदान, दुगनी आय की संभावना: श्री नारायण सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जैविक कृषि को किसानों के लिए वरदान बताते हुए पूर्वाचल के प्रमुख उद्यमी एवं कृषि वैज्ञानिक श्रीनरायन सिंह कौशिक ने कहा कि जैविक खाद के इस्तेमाल से किसानों को दुगनी आय हो सकती है।
गोपाल एग्रो इंडस्ट्री के निदेशक श्री कौशिक ने एक प्रेस में विस्तार से जैविक खाद के प्रयोग के तरीके के बारे में बताते हुए कहा कि जैविक खेती में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति बनी रहती है और मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है।
उन्होंने कहा कि जैविक कृषि उत्पादन में स्थिरता और किसानों को अधिक मुनाफा होता है। यह मिट्टी को स्थिर करने का काम करती है और लंबे समय में यह किसान की मदद करती है। इसके अलावा, जैविक खाद के इस्तेमाल से भूमिगत जल को बचाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments